दोस्तों, अगर आप Apple के फैन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में Apple ने iPhone 17 Series लॉन्च कर दी है, जो अब तक का सबसे पतला और सबसे पावरफुल है।
इस नए iPhone 17 में आपको मिलेगा दमदार 120Hz ProMotion Display और ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप। iPhone 17 Air अब तक का सबसे हल्का और पतला iPhone है। अगर आप iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत काम आने वाला है।
इस आर्टिकल में हम iPhone 17 के बारे में पूरी जानकारी देंगे — इसके Design, Features, Performance, Camera, Price और Availability तक सब कुछ विस्तार से जानेंगे।
iPhone 17 के डिस्प्ले
Apple के तरफ आने वाले इस में 120Hz ProMotion Display दिया गया है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद होगी, और स्क्रीन पर हर मूवमेंट साफ दिखाई देगा। iPhone 17 में bezels (स्क्रीन के किनारे) पहले से और पतले हो गए हैं।
iPhone 17 में Always-On Display फीचर भी दिया गया है। यानी आपको बार-बार फोन अनलॉक करने की ज़रूरत नहीं, टाइम, नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी स्क्रीन पर हमेशा दिखाई देगी।
iPhone 17 के बैटरी और प्रोसेसर
iPhone 17 यूज़र्स को लंबा बैकअप और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बैटरी लाइफ पिछले मॉडल्स से बेहतर की गयी है। मतलब एक बार चार्ज करने पर आप पूरा दिन आराम से Use कर सकते हैं । iPhone 17 USB-C के साथ आया है और साथ ही 35W तक की Fast Charging का सपोर्ट दिया गया है। लगभग 25–30 मिनट में फोन 50% तक चार्ज हो जाता है।
iPhone 17 में Apple का लेटेस्ट A19 Bionic Chip प्रोसेसर लगाया गया है, जो इस फोन को और भी तेज़ और पावरफुल बनाता है। और साथ ही नया N1 Networking Chip भी दिया गया है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है।
iPhone 17 के कैमरा
ये तो आपको भी पता है – Apple हमेशा से अपने कैमरे के लिए मशहूर रहा है। इस बार चाहे iPhone 17 हो या उसका Pro Model – दोनों में कैमरा क्वालिटी दमदार दिया गया है।
स्टैंडर्ड iPhone 17 में आपको डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक Wide Lens (मुख्य कैमरा) और एक Ultra-Wide Lens है। iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air में भी Triple Camera Setup है – 48MP Main Wide Lens, 48MP Ultra-Wide Lens और Telephoto Lens (Zoom के लिए)। iPhone 17 Pro Max में 5x तक का Telephoto Zoom दिया गया है।
iPhone 17 के कीमत और उपलब्धता
जैसा कि आप जानते है – Apple ने iPhone 17 Series को अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है ताकि हर यूज़र अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से मॉडल खरीद सके। तो अब हम देखते है इनका प्राइज क्या होगा?
iPhone 17 स्टोरेज 256GB से शुरू होता है, जिसकी कीमत भारत में लगभग ₹82,900 से शुरू होती है। iPhone 17 Pro स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB से शुरू होता है, जिसकी कीमत भारत में लगभग ₹1,29,900 से शुरू होती है। iPhone 17 Pro Max स्टोरेज 256GB, 512GB और 1TB से शुरू होता है, जिसकी कीमत भारत में लगभग ₹1,49,900 से शुरू होती है। iPhone 17 Air यह सबसे पतला और हल्का iPhone है और इसकी कीमत भारत में लगभग ₹1,19,900 से शुरू होता है।
अब अगर इसकी उपलब्धता की बात करें तो 12 सितंबर 2025 से Pre-Orders शुरू हो जायेगें और 19 सितंबर 2025 से Apple Store और Online Platforms पर sale स्टार्ट हो जाएगी। भारत में यह फोन Apple Store, Flipkart, Amazon और Authorized Apple Resellers पर आसानी से उपलब्ध होगा।
1 thought on “पहली बार भारत में iPhone 17 लॉन्च हुआ है, कीमत 2 लाख रुपये पार, आखिर क्या है ख़ास”